यह कहानी मेरे कॉलेज टीचर ने सुनाई थी इस कहानी से में बहुत प्रभावित हुआ। और यह कहानी मुझे आज भी याद है। जिसे आज में आपके साथ साझा कर रहा हु। कहानी यहाँ से शुरू होती है।
एक समय की बात है दो मित्र रोहन और अतुल एक यात्रा पर निकलते है। उनकी यात्रा रेगिस्तान से शुरू होती है, लम्बी दुरी तय करने के बाद चारो ओर बालू ही बालू ( रेत ) दिखाई देने लगता है। उनका पिने का पानी भी ख़त्म हो जाता है। कुछ दूर चलना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। फिर वो ईश्वर से प्रार्थना करते है- हे ईश्वर जल के बगैर हम मर जायेगे अगर हमें जल मिल जाता तो हम उसे पी कर अपनी प्यास बुझा लेगे। थोड़ी दूर चलने पर उन्हें एक कुआ दिखाई देता है। और वो दोनों खुश हो जाते है।
तब वें दोनों जल पी कर आगे निकल जाते है। तेज धुप के कारण उनके पैर जलने लगे थे , फिर वो ईश्वर से प्रार्थना करते है- हे ईश्वर अगर यहाँ कोई वृक्ष मिल जाता तो हम उसकी छाव में कुछ देर आराम कर लेते। थोड़ी दूर चलने पर उन्हें एक वृक्ष दिखाई देता है।
और वो दोनों खुश हो जाते है और कुछ देर वृक्ष की छाव में आराम करते हे फिर वो आगे निकल जाते है। कुछ दूर चलने पर उनको भूख लगने लगती है। और वें दोनों ईश्वर से प्रार्थना करते है- हे ईश्वर बहुत भूख लग रही पेट भर कर खाने को मिल जाता तो मजा आ जाता। तभी उन्हें एक व्यक्ति खाना लिए दिखाई देता हे और वह उन दोनों को खाना खिलता है। खाना खा कर वो दोनों आगे निकल जाते है। फिर रोहन अतुल से कहता है, अतुल हम ईश्वर से जो मांग रहे है वो इच्छा हमारी पूरी हो रही है। यहाँ सच में कोई ईश्वर है या कहीं कोई भुत तो नहीं जो अभी आये और हमे खा जाये।
तभी एक भुत आता है और रोहन को खा जाता है। लेकिन अतुल यह सब देख रहा होता है। फिर वह भुत अतुल की ओर उसे खाने के लिए आगे आता है। तभी अतुल ईश्वर से कहता है - हे ईश्वर इस भुत से हमारी रक्षा करे ओर मेरे दोस्त रोहन को मेरे पास वापस भेज दें। तभी एक तेज रौशनी अतुल के सामने आती हे और और सवयं ईश्वर वहां प्रकट हो जाते हे और उस भुत को मार देते हे ओर रोहन भी वापस आ जाता है।
कहानी बस यहीं समाप्त हो जाती है। अतुल हमेशा सकारात्मक सोच रखता था इसी वजह से वह जीवित बच गया और उसने अपने दोस्त रोहन को भी बचा लिया।
इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है की हमें अपने जीवन में कभी भी नकारात्मक या बुरी सोच नहीं रखनी चाहिए और हमें हमेशा सकरात्मक ही सोचना चाहिये तभी हम आगे बढ़ पाएंगे ओर अपनी किसी भी मंजिल को हासिल कर सकेंगे।
आपको यह कहानी कैसी लगी आप हमें निचे कमेंट जरूर करें।
धन्यवाद।
hindi ki kahaniya, hindi ki story kids, kidz, हिंदी की मजेदार कहानियां, जीवन परिचय jivan parichay vichardhara vr blog vrblog v r blog news, book, txt, writing, novel, love, fiction, art, story of my life, storybook, story in hindi
Comments
Post a Comment