सुंदर विचार

 Sundar Vichar in Hindi ( Beautiful Thoughts in Hindi ) – व्यक्ति के जीवन में सुख-दुःख का सम्बन्ध सीधा उसके विचारों से हैं, जिसके हृदय में जैसा विचार होता हैं वो वैसा ही बन जाता हैं. गलत विचार दुःख का कारण बनता हैं और अच्छा विचार (सुन्दर विचार) सुख का कारण बनता हैं.

इस पोस्ट में बेहतरीन सुंदर विचार ( Beautiful Thoughts ) दिए हुए हैं. इन विचारों को जरूर पढ़े और दोस्तों के साथ शेयर करें.

  

जो लोग धन जुटाने से ज्यादा लोगो से उनका प्यार जुटाने में लगे रहते हैं

असल में वही लोग जिंदगी जी रहे होते है।


***


एक बात हमेशा याद रखों

लोग आपको तब तक ही याद रखते हैं

जब तक आपसे कोई मतलब है

क्योंकि चिराग के जलते ही तिल्ली को

भी बुझा दिया जाता हैं।  



***


अंहकार, बुद्धिहीनता और मतलबी होना

रिस्तो को खोखला बना देते हैं।


***

जहां बोलना हो वहीं बोले और

जहां चुप रहना हो वहां चुप रहे

ऐसा करने से जिन्दगी बडी

खुबसूरत हो जाती हैं। 


***


ख्वाहिशे रखना अच्छी बात है लेकिन उन ख्वाहिशो को पूरा करने के लिए प्रयास करना भी उतना ही जरूरी है।


***


उस रास्ते पर मत चलो जिस पर डर तुम्हें ले जाएं,

बल्कि उस रास्ते पर चलो जिसपर प्रेम ले जाए,

उस रास्तें पर चलो जिस पर ख़ुशी ले जाए।


***

मेहनत का मार्ग सरल तो नहीं होता पर हां सफलता मिलने के बाद जिंदगी को सरल जरूर बना देता हैं।


***


अगर आप वक्त की कद्र नहीं करोगे तो

एक समय ऐसा आएगा जब वक्त भी आपकी कद्र नहीं करेगा।


***


जब तक तुम दूसरों को प्रभावित करना चाहते हो… समझो अहंकार में हो।


***

एक दिन शिकायत तुम्हें ‘वक्त’ और जमाने से नहीं खुद से होगी… कि जिन्दगी सामने थी और तुम दुनिया में उलझे रहें।


***


जितना प्रेम आपके माता-पिता आपसे करते है,

उतना प्रेम आपसे इस दुनिया में और कोई नहीं कर सकता है।


***


किसी की भूल पर नाराज होने से पहले,

अपनी दस भूलों को भी गिन लो…

वो कब और किन परिस्थितियों में हुई थी।


***

चहरा चाहे कितना भी सुन्दर क्यों न हो 

अगर जुबान कडवी हैं तो लोग मुंह फेर ही लेते हैं।


***


ब्रह्मांड में सबसे तीव्र गति प्रार्थना की है,

हृदय से मुख तक पहुँचने से पहले ये भगवान तक पहुँच जाती है। 

***


 गुस्सा और अहंकार जीवन में क्रेडिट कार्ड्स की तरह होते हैं,

अभी जितना उपयोग करोगे बाद में उतना भुगतान करना पड़ेगा...।


***

हमेशा अच्छे लोगो की संगत में रहो,

सुनार का “कचरा” भी बनिये के “बादाम” से महंगा होता हैं.


***


हमारा 'व्यवहार' कई बार

हमारे 'ज्ञान' से अधिक 'अच्छा'

          साबित होता है।

       क्योंकि जीवन में जब

 'विषम' परिस्थितियां आती हैं

      तब ज्ञान 'हार' सकता है

    परन्तु 'व्यवहार' से हमेशा

'जीत' होने की 'संभावना' रहती है


***


खुश रहना है तो अधिक ध्यान उस चीज पर दें

जो आप के पास है उस पर नहीं जो दूसरों  के पास है...


***

सिर का झुकना नमन हैं,

दिल का झुकना समर्पण हैं.


***


बच्चे तुम्हारी शिक्षाओं से नहीं सीखतें,

वे तुम्हारे आचरण से सीखते हैं.


***



thoughts beautiful thought vichar prerna love quote message sms sandesh lekh write writter kahani story vr blog vrblog v r blog

Comments

बच्चों की चित्रकला